सुशांत राजपूत के अचानक फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने की घटना को लोग उनकी मौत के 5 दिन बाद भी नहीं भुला पाए हैं। सुशांत के इस तरह अचानक चले जाने से न सिर्फ उनका परिवार गमजदा है, बल्कि फैंस और दोस्त भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 

मुंबई। सुशांत राजपूत के अचानक फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने की घटना को लोग उनकी मौत के 5 दिन बाद भी नहीं भुला पाए हैं। सुशांत के इस तरह अचानक चले जाने से न सिर्फ उनका परिवार गमजदा है, बल्कि फैंस और दोस्त भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा कई लोगों को इतना लगा है कि इस घटना के बाद 4 लोगों ने अपनी जान दे दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार की रहने वाली 15 साल की एक लड़की ने 17 जून को अंडमान और निकोबार में आत्महत्या कर ली। वह सुशांत की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थी। लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंडमान-निकोबार के डीजीपी दीपेंद्र पाठक के मुताबिक, मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि वह इस तरह का खरतनाक कदम न उठाएं क्योंकि देश को आपकी जरूरत है।

बता दें कि सुशांत राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। इससे कुछ दिन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान ने मुंबई में 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दिशा अपने मंगेतर के साथ मलाड में रहती थी।