इब्राहिम अली खान को पलक तिवारी का रवैया पसंद नहीं आया है। उन्हें अच्छा नहीं लगा जब पलक ने अपना चेहरा छिपाया। सैफ के बेटे को इससे शर्मिंदगी हुई थी।

मुंबई. हाल ही में सैफ अली खान (Saif Ali khan) और अमृता सिंह के नवाबजादे इब्राहिम अली खान (ibrahim ali khan) एक रेस्त्रा में श्वेता तिवारी (Shweta tiwari) की बेटी पलक तिवारी (palak tiwari) के साथ स्पॉट हुए थे। डिनर डेट के बाद जब दोनों घर के लिए निकल रहे थे तब वो पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए। इस दौरान पलक अपना चेहरा ढकती नजर आईं। अब खबर है कि दोनों इस घटना के बाद एक दूसरे से दूर होने का फैसला किए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक वेबसाइट के मुताबिक इब्राहिम अली खान को पलक तिवारी का रवैया पसंद नहीं आया है। उन्हें अच्छा नहीं लगा जब पलक ने अपना चेहरा छिपाया। सैफ के बेटे को इससे शर्मिंदगी हुई थी। पैपराजी के कैमरे के सामने जिस तरह श्वेता तिवारी की लाडली ने रिएक्ट किया उससे वो खफा हैं। इतना ही नहीं पलक तिवारी भी इस तरह के वीडियो और तस्वीरों को वायरल होता देखकर शर्मिंदा हैं। 

दोनों अब बनाएंगे एक दूसरे से दूरी

अब खबर है कि दोनों एक दूसरे से दूरी बनाने वाले हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता खत्म होगा ये कहना अभी जल्दबाजी होगी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं महज इस बात से दोनों अभी अलग नहीं हो सकते हैं। हां पैपराजी के कैमरे में फिर से कैद ना हो इसका ख्याल दोनों रखने वाले हैं।

पलक और इब्राहिम बॉलीवुड में लेंगे एंट्री

बता दें कि पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में पलक तिवारी का गाना ' बिजली' रिलीज हुआ है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही वो फिल्म 'रोजी' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वहीं इब्राहिम करण जौहर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ' के लिए काम करते दिखाई दे रहे हैं।

और पढ़ें:

'ब्रा और भगवान' कमेंट पर SHWETA TIWARI ने मांगी माफी, सफाई में कही ये बात

Urfi Javed ने बेहद ही बोल्ड ड्रेस में किया Ramp Walk, फैंस की बढ़ गई धड़कन, देखें Video

ब्रा और भगवान को लेकर Shweta Tiwari ने दिया कुछ ऐसा बयान, दर्ज हुई एफआईआर