संदीप के बयान पर रेणुका शहाणे ने खुलकर नाराजगी जताई और प्यार में किसी भी तरह की हिंसा को गलत बताया है। 

मुंबई. फिल्म कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी अपने बयानों को लेकर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे भड़क गई हैं। उन्होंने कहा है, यहां फिल्म की बात नहीं हो रही है। वह असल जिंदगी की बात कर रहे हैं। उनका कहना है जो औरतें रिलेशनशिप में हिंसा का विरोध कर रही हैं, उन्होंने प्यार ही महसूस नहीं किया। यह बड़ा अजीब बयान है। मैं अपनी जिंदगी बहुत प्यार से अपने साथी के साथ जी रही हूँ। हमारी शादीशुदा जिंदगी बहुत बड़ी है। मुझे नहीं लगता है कि किसी भी प्यार वाले रिश्ते में हिंसा जायज है। डोमेस्टिक वायलेंस को हम प्यार का नाम नहीं दे सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


हाल ही में संदीप रेड्डी ने बयान दिया था कि, अगर आपने किसी से सच्चा प्यार किया है, थप्पड़ खाने के लिए तैयार रहे हैं। जब आप किसी पुरुष या स्त्री से बहुत गहराई से प्रेम करते हैं, तो उसमें काफी ईमानदारी होती है। ऐसे में अगर एक-दूसरे को थप्पड़ मारने की आजादी नहीं है, तो मुझे नहीं लगता है उनके बीच प्यार है। संदीप ने प्यार को डेमोक्रेटिक वॉयलेंस करार दिया था। जिसके बाद वे एक्ट्रेस रेणुका शहाणे के निशाने पर आ गए थे।