करीना कपूर ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- 'इससे काफी हद तक मेरे मदर्स डे का अंदाजा लगाया जा सकता है, खैर टिम के साथ हर दूसरा दिन। हैप्पी मदर्स डे'। मां बेटे की फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, 'तुम्हें और करिश्मा को याद कर रही हूं'। इसके अलावा करीना की पोस्ट में करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और रिया कपूर सहित कई सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं।

मुंबई. मदर्स डे के मौके पर सभी ने अपने-अपने तरीके से मां को विश किया। ऐसे में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे तैमूर अली खान के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में करीना जीभ चिढ़ाते और बड़ी-बड़ी आंखों के साथ डराती नजर आ रही है। करीना की इस सेल्फी में बेटा तैमूर भी पोज देता दिख रहा है। और मम्मी करीना को ऐसी हालात में देख क्यूट रिएक्शन भी दे रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेलेब्स ने किए कमेंट्स
करीना कपूर ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- 'इससे काफी हद तक मेरे मदर्स डे का अंदाजा लगाया जा सकता है, खैर टिम के साथ हर दूसरा दिन। हैप्पी मदर्स डे'। मां बेटे की फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, 'तुम्हें और करिश्मा को याद कर रही हूं'। इसके अलावा करीना की पोस्ट में करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और रिया कपूर सहित कई सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं।

View post on Instagram

इंस्टाग्राम पर एक्टिव करीना
करीना कपूर ने जब से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है वे कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आ रही है। आए दिन वे कभी पति सैफ अली खान तो कभी बेटे तैमूर की फोटोज शेयर करती रहती है। हाल ही में करीना ने सैफ के साथ वाली फोटो शेयर की थी, जिसमें में विदेश में घूमती नजर आ रही है।