कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'लव आजकल 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। ये फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर सभी को देखने के लिए मिलेगी। ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में इम्तियाज अली और मूवी की टीम मौजूद थी।

मुंबई. कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'लव आजकल 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। ये फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर सभी को देखने के लिए मिलेगी। ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में इम्तियाज अली और मूवी की टीम मौजूद थी। इस दौरान सभी ने फिल्म को लेकर बात की। इसी बीच कार्तिक आर्यन ने बताया कि उन्हें इम्तियाज अली के साथ काम करने का मौका कैसे मिला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

40 मिनट तक वॉशरूम में रहे बंद 

कार्तिक आर्यन ने इम्तियाज अली के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए कहा कि जब पहली बार कार्तिक के पास इम्तियाज अली का फोन आया तो वो फिल्म 'लुका छुपी' की शूटिंग कर रहे थे। इसमें दिलचस्प बात ये है कि जब उनका फोन आया तो कार्तिक को उनसे बात करने के लिए वॉशरूम में जाना पड़ा। कार्तिक इम्तियाज की कॉल देखकर काफी शॉक्ड रह गए थे। एक्टर कहते हैं कि जब तक कॉल खत्म नहीं हो गई तब तक वो उनसे वॉशरूम में ही बात करते रहे थे। उन्होंने उनसे करीब 35-40 मिनट तक वॉशरूम में ही कॉल पर बात की थी। 

सारा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे कार्तिक

इम्तियाज अली की 'लव आजकल 2' में कार्तिक और सारा पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। फैंस इनकी जोड़ी को पर्दे पर साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसमें सारा और कार्तिक के अलावा आरुषि शर्मा और रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में नजर आएंगे। 'लव आजकल 2' को दर्शकों से मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में सारा ने पहली बार इंटीमेट सीन दिए और कार्तिक के साथ लिपलॉक करती भी नजर आएंगी। ट्रेलर में सारा को काफी बोल्ड देखा गया है।