2 दिसंबर 1971 को जन्मी कश्मीरा गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं। दोनों की लव स्टोरी 2005 में शुरू हुई थी। वे फिल्म 'और पप्पू पास हो गया' की शूटिंग के दौरान जयपुर में पहली बार मिले थे। 

मुंबई। बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह की भाभी और कॉमेडियन कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कश्मीरा शाह का अकाउंट kardelentoprak_ नाम की एक लड़की द्वारा हैक कर लिया गया था। कश्मीरा को अकाउंट हैक होने का पता तब चला, जब उनकी टाइमलाइन पर किसी और की तस्वीरें पोस्ट होने लगीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि कश्मीरा शाह का अकाउंट वैरिवाफाइड है। बावजूद इसके उनका अकाउंट हैक हो जाना काफी हैरान करने वाला है। कश्मीरा शाह को जैसे ही इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपना अकाउंट ठीक करवाया। अकाउंट ठीक होने के बाद कश्मीरा ने एक बेस्ट फ्रेंड के साथ अपनी फोटो शेयर की है। कश्मीरा ने कैप्शन में लिखा- मेरी सबसे अच्छी दोस्त अंशू के साथ। फोटो में कश्मीरा अपनी दोस्त के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। 

View post on Instagram

कियारा आडवाणी और अमृता राव का अकाउंट भी हुआ था हैक : 
वैसे, ये पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी सेलिब्रिटी का अकाउंट हैक कर लिया गया हो। इससे पहले 2019 में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अमृता राव का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था।

2013 में गोविंदा के भांजे कृष्णा से की शादी : 
2 दिसंबर 1971 को जन्मी कश्मीरा गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं। दोनों की लव स्टोरी 2005 में शुरू हुई थी। वे फिल्म 'और पप्पू पास हो गया' की शूटिंग के दौरान जयपुर में पहली बार मिले थे। पहले से फिल्म प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से शादीशुदा कश्मीरा इसे पहली नजर का प्यार बताती हैं। लंबे समय तक लिव इन में रहने के बाद 2013 में कश्मीरा और कृष्णा ने शादी कर ली।