कुणाल खेमू की नानी का निधन हो गया है। वे अपनी नानी के काफी करीब थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नानी के साथ वाली फोटो शेयर कर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी नानी को खुद के लिए एक चियर लीडर भी बताया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) की नानी की रविवार को निधन हो गया। उन्होंने नानी के साथ बेटी इनाया नौमी और अपनी फोटो शेयर कर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है। पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा- आज मैंने अपनी नानी को खो दिया। हम सब उन्हें माजी कहते थे। उन्होंने अपनी लाइफ में इस नाम को खूब कमाया। वो सभी से बहुत प्यार करती थी और सभी की जिंदगी को आसान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती थी। मेरे पास उनसे जुड़ी कई स्पेशल और अमेजिंग यादें है। वो हमें खूब कहानियां भी सुनाया करती थी। खाना बनाती थी और मेरी देखभाल भी करती थी। मेरे लिए वो चीजें तक खरीद लेती थी, जिसको लेने की अनुमति मेरे पेरेंट्स नहीं देते थे। उन्होंने लिखा कि नानी उनकी लाइफ की सबसे बड़ी चियर लीडर थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कुणाल खेमू ने यूं किया नानी को याद
कुणाल खेमू ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- वे खुशी से अपनी लाइफ जीती थी और दुख-दर्द के बीच भी हमेशा खुश रहती थी। वो हमारे लिए किसी ताकत से कम नहीं थी। मैंने उन्हें कभी भी रोते नहीं देखा था। वो हमेशा ही किसी ने किसी काम बिजी रहती है। वो अपनी तरफ से सभी का पूरी तरह से ख्याल रखती थी। खासतौर पर वो मेरा ध्यान रखती थी कि मेरे साथ सारी चीजें ठीक से हो रही है या नहीं। अपनी पोस्ट के आखिरी में उन्होंने लिखा- मैं आपको हमेशा याद करूंगा माजी। उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ सेलेब्स ने भी कमेंट्स किए। भूमि पेडनेकर, सोफी चौधरी, नेहा धूपिया, करन जौहर, दीया मिर्जा, श्वेता बच्चन, राजकुमार राव सहित कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी।


कुणाल खेमू का करियर
आपको बता दें कि कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। और उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी भी हासिल की थी। इसके बाद वे फिल्मों में बतौर लीड एक्टर भी नजर आए, लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं। हालांकि, वे अपने किरदार को लेकर प्रयोग करते रहते है। उन्होंने कलयुग, ट्रैफिक सिग्नल, ढोल, गोलमाल सीरीज, गो गोवा गॉन, मलंग जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने कॉमेडियन के साथ विलेन का भी रोल प्ले किया।

ये भी पढ़ें
आने वाले 5 महीनों में बॉक्स ऑफिस पर मचने वाला है घमासान, इन 15 फिल्मों के बीच होगा जबरदस्त क्लैश

सुन्न हो गया था सीने-चेहरे का आधा हिस्सा, चली गई थी आवाज भी, अक्षय कुमार की 'बहन' अब जी रही ऐसी जिंदगी

ऐसा क्या हुआ कि जिंदगी के उस पल अब याद तक नहीं करना चाहते मिथुन चक्रवर्ती, बताई इसके पीछे की वजह

आखिर कौन है बच्चन फैमिली की ये ऑनस्क्रीन बहू, जिसकी तुलना ऐश्वर्या राय तक से कर बैठी थी जया, PHOTOS

बिग बैनर-तगड़ा बजट, फिर भी बॉक्सऑफिस पर फेल हुई ये फिल्में, लिस्ट में इन 2 सुपरस्टार की मूवी भी शामिल

पूल पार्टी से हैंगआउट तक, 48 घंटे प्रियंका चोपड़ा ने मनाया बर्थडे, बिकिनी के साथ सेक्सी लुक में आई नजर