केके यानी कृष्ण कुमार कुन्नथ की मौत की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई। 31 मई की रात लाइव कंसर्ट में परफॉरमेंस के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

नई दिल्ली। 
मशहूर सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ यानी केके का 31 मई की रात को कोलकाता में निधन हो गया। एक लाइव कंसर्ट के दौरान जब वह परफॉरमेंस दे रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से बॉलीवुड ही नहीं समूचा देश शोक में हैं। प्रधानमंत्री समेत तमाम शख्सियतों ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केके ने 90 के दशक में अपनी आवाज का जादू बिखेरने का सिलसिला शुरू किया था जो उनके अंतिम समय 31 मई की रात तक जारी था। आज भी वे एक्टिव थे और बॉलीवुड में गाते थे। वहीं, केके की लव लाइफ और मैरिड लाइफ के बारे में कम लोग ही जानते हैं। उन्होंने अपने बचपन के प्यार, जिनका नाम ज्योति से शादी की थी। 

Scroll to load tweet…

पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ से दूर रखा
केके ने कई मशहूर गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं। उनके तमाम प्रशंसक आज भी इन्हें गुनगुनाते हैं। भारतीय गायक केके संगीत की दुनिया में जाना-माना नाम थे। हालांकि, उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को प्रोफेशनल लाइफ से हमेशा अलग रखा। मीडिया में भी इसकी चर्चा कम ही होती थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि केके ने जिससे शादी की वह उनका बचपन का प्यार थी। लव कम अरेंज उनकी शादी ज्योति से हुई। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा। 

कक्षा 6 में हुई थी ज्योति से मुलाकात और तब से वे साथ रहे
इससे पहले, केके ने टीवी पर कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त ज्योति से शादी की। ज्योति से उनकी मुलाकात कक्षा 6 में हुई थी। तब से उनका यह साथ हमेशा बना रहा। 1991 में दोनों ने शादी कर ली थी। केके ने बताया था कि वह वन वुमन मैन थे। अपनी जिंदगी में सिर्फ एक को ही डेट किया और उसी से शादी की। हालांकि, केके बेहद मजेदार, हंसमुख और दिलचस्प शख्स थे। उन्होंने शो में बताया था कि वह शुरू से शर्मिले रहे और इसीलिए ज्योति को ठीक से डेट भी नहीं कर पाए। उनके बच्चों को जब से यह बात पता चली, वे अक्सर दोनों को इसके लिए छेड़ते थे। 

और पढ़े:

KK Last Video: मौत के पहले केके ने गाया था ये गाना, सुनकर रो पड़े फैंस, परफॉर्मेंस का अंतिम वीडियो वायरल

KK Death: क्या हुआ था केके के साथ लाइव कॉन्सर्ट के दौरान, जानें उस आखिरी पल के हर मिनट के बारे में 

केके ही नहीं इन सिंगर्स की भी हुई लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मौत, मलयालम गायक संग एक दिन पहले हुआ ऐसा हादसा

KK Death: अक्षय कुमार-अजय देवगन से लेकर करन जौहर तक ने जताया दुख, पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में