मराठी फिल्म एक्टर आशुतोष भाकरे ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे। वह 32 साल के थे। भाकरे मराठी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख के पति हैं। भाकरे ने 'भाकर' और 'इचार ठरला पक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। मामले की जांच की जा रही है। आशुतोष के इस कदम से पूरे परिवार शोक में है। हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं हुई है कि उन्होंने आखिर किन कारणों से ये कदम उठाया। 

मुंबई. मराठी फिल्म एक्टर आशुतोष भाकरे ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे। वह 32 साल के थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोपहर जब भाकरे के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए तो उन्होंने एक्टर का शव फंदे से लटका पाया। भाकरे मराठी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख के पति हैं। भाकरे ने 'भाकर' और 'इचार ठरला पक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


आत्महत्या की वजह साफ नहीं
आशुतोष के इस कदम से पूरे परिवार शोक में है। हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं हुई है कि उन्होंने आखिर किन कारणों से ये कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक आशुतोष के माता-पिता जब बुधवार की दोपहर गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए तो उन्होंने बेटे का शव फंदे से लटका पाया। उन्होंने भाकर' और 'इचार ठरला पक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2016 में एक्ट्रेस मयूरी देशमुख से शादी की थी। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश थे। वहीं, वह लॉकडाउन के दौरान अपनी पत्नी के साथ ही नांदेड़ स्थित अपने घर पर रह रहे थे। 


सदमे में फैन्स
आशुतोष के सुसाइड की खबर ऐसे समय में आई है जब पूरा देश बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर के सदमे से उबर नहीं पाया है। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत 34 साल के थे। सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर अभी जांच चल रही है। हाल ही में उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला। वहीं, आशुतोष के जाने से भी फैन्स सदमे में है।

वीडियो शेयर किया था
हाल ही में आशुतोष ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में उन्होंने कहा था कि कोई इंसान आत्महत्या क्यों करता है?


मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर
आशुतोष के निधन के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं एक्टर के फैंस भी सदमे में हैं। फिल्म '31 दिवस' में मयूरी के को-स्टार रहे शशांक केटकर ने कहा- मैं आशुतोष से कई बार मिल चुका हूं और उन्हें काफी पसंद करता था। यकीन करना मुश्किल है कि उनके जैसा आदमी ऐसा कदम उठा सकता है। पता नहीं किन परिस्थितियों से मजबूर होकर उन्होंने ऐसा किया। ईश्वर मयूरी और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।