फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का यौन शोषण होना अब आम बात हो गई है। ऐसा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की तमाम फिल्म इंडस्ट्री में होता है। इसी बीच, पाकिस्तान की राइजिंग एक्ट्रेस मेहरीन शाह ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काला सच उजागर किया है। 

Mehreen Shah on Sexual Harassment: फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का यौन शोषण होना अब आम बात हो गई है। ऐसा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की तमाम फिल्म इंडस्ट्री में होता है। कुछ दिनों पहले भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने डायरेक्टर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने न सिर्फ घर बुलाकर अश्लील हरकतें कीं, बल्कि मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। रानी चटर्जी के बाद अब पाकिस्तान की राइजिंग एक्ट्रेस मेहरीन शाह ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काला सच उजागर किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ने की अश्लील हरकतें : 
एक्ट्रेस और मॉडल मेहरीन शाह ने पाकिस्तानी डायरेक्टर के अलावा एक भारतीय प्रोड्यूसर पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मेहरीन ने पाकिसतानी डायरेक्टर एहसान अली जैदी और भारतीय प्रोड्यूयसर राज गुप्ता पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि जब वो शूटिंग के सिलसिले में अजरबैजान की राजधानी बाकू में थीं, तो उस वक्त एहसान अली जैदी और राज गुप्ता ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। 

गलत ऑफर ठुकराया तो करने लगे तंग : 
मेहरीन शाह ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी दर्दनाक दास्तां बयां की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एहसान जैदी और राज गुप्ता के साथ काम करना उनके लिए बेहद बुरा अनुभव रहा है। यहां तक कि जब उन्होंने गलत ऑफर को ठुकरा दिया तो दोनों ने मिलकर मुझे काफी तंग किया। यहां तक कि मुझे कई दिनों तक भूखा रखा गया, जिससे मेरी तबीयत बिगड़ गई। 

होटल में बुलाते थे सेक्स वर्कर : 
मेहरीन शाह ने बताया कि एहसान अली जैदी और राज गुप्ता होटल में सेक्स वर्कर को बुलाते थे। ऐसे में उन्हें ये सब देखकर काफी असहज महसूस होता था। मेहरीन ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वो अजरबैजान में है और उन्हें अब पाकिस्तान लौटने के लिए अपनी व्यवस्था खुद ही करनी होगी। इतना ही नहीं, मेहरीन ने बाकी एक्ट्रेस को भी ऐसे लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। 

ये भी देखें : 

8 PHOTOS: यामी गौतम संग रोमांस कर चुके अनुपमा के 'पति', 14 साल पहले इस सीरियल में दिखी थी Love Story

PHOTOS: जानें कितनी अमीर है अंबानी की होनेवाली बहू राधिका, तीसरे समधी के पास है इतने करोड़ की दौलत