कोरोना से पूरी दुनिया जूझ रही है। कई लोग रोज इस वायरस शिकार हो रहे है। इसकी वजह से रोज कई लोगों की जान भी जा रही है। भारत में हर दिन इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। देश में इतने दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अभी राहत दी गई है और लोगों को घर से बाहर निकलने का मौका मिल रहा है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि गुजरे जमाने के एक्टर रवि चोपड़ा का निधन हो गया है। शुक्रवार की रात उन्होंने पंजाब के मलेर कोटला में अपने पुस्तैनी घर पर अंतिम सांस ली। वह पिछले लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। 

मुंबई. कोरोना से पूरी दुनिया जूझ रही है। कई लोग रोज इस वायरस शिकार हो रहे है। इसकी वजह से रोज कई लोगों की जान भी जा रही है। भारत में हर दिन इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। देश में इतने दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अभी राहत दी गई है और लोगों को घर से बाहर निकलने का मौका मिल रहा है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्सा-कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि गुजरे जमाने के एक्टर रवि चोपड़ा का निधन हो गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कैंसर से पीड़ित
1972 में आई फिल्म 'मोम की गुड़िया' के हीरो रतन उर्फ रवि चोपड़ा का निधन हो गया है। शुक्रवार की रात उन्होंने पंजाब के मलेर कोटला में अपने पुस्तैनी घर पर अंतिम सांस ली। वह पिछले लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके पास इलाज के लिए उतने पैसे भी नहीं थे। इसी वजह से वह किसी अच्छे अस्पताल में अपना इलाज नहीं करा सके।

गरीबी से जूझ रहा था एक्टर
70 साल के रवि चोपड़ा इतनी गरीबी से जूझ रहे थे कि उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भी कभी गुरुद्वारा तो कभी मंदिरों में लगने वाले लंगर पर निर्भर रहना पड़ता था। तनूजा के साथ रतन चोपड़ा ने फिल्म मोम की गुड़िया लीड रोल प्ले किया था। उनकी मौत की पुष्टि उनकी गोद ली हुई बेटी अनीता ने की है। रवि चोपड़ा का असली नाम अब्दुल जब्बार खान था। 


ठुकरा दिया था फिल्मों का ऑफर
'मोम की गुड़िया' फिल्म करने के बाद उनके पास करीब 10 फिल्मों के ऑफर आए थे। इन फिल्मों में लोफर, आया सावन झूम के और जुगनू जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनमें बाद में धर्मेंद्र ने काम किया। फिल्मों में काम करने से मना करने जब निर्माता और निर्दशक ने पूछा कि इतनी अच्छी फिल्में क्यों ठुकरा दी, तब उन्होंने कहा था फिल्म में काम करने की जानकारी उन्होंने अपने घरवालों को नहीं दी है। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, तो उनकी दादी नाराज हो गईं और उन्होंने फिल्मों में काम करने से मना कर दिया।