ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की बीमारी का पता चला था। वे न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाने गए थे और लगभग एक साल बाद कैंसर से जंग जीत कर मुंबई आए थे। मुंबई आने के बाद उन्होंने जुही चावला के साथ फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग शुरू की थी। बता दें कि 3 दिन पहले उनकी तेरहवीं की पूजा घर पर रखी गई थी। इस मौके कपूर फैमिली के कुच मेंबर्स नजर आए थे। करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर छड़ी के सहारे पूजा में पहुंचे थे। 

मुंबई. ऋषि कपूर को गुजरे 16 दिन हो गए हैं। 67 साल की उम्र में कैंसर की वजह से ऋषि का निधन हो गया था। दिल्ली में होने के कारण उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थी। पापा के गुजर जाने के बाद बेटी उन्हें हर पल याद कर रही है। रिद्धिमा ने पापा को याद करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी कुछ क्लासिक फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज ऋषि पत्नी नीतू के साथ नजर आ रहे हैं। पापा-मम्मी की फोटो शेयर कर बेटी ने कैप्शन लिखा- प्यार।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


शेयर किया पापा का फेवरेट गेम
रिद्धिमा ने पापा के फेवरेट गेम की फोटो भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। ये फोटो एक स्क्रैबल गेम की है। उन्होंने कैप्शन लिखा, "मेरे पापा को उनका ये स्क्रैबल बहुत पसंद था। उन्होंने इसे न्यूयॉर्क से खरीदा था।" 

View post on Instagram


2 साल पहले पता चला था कैंसर का
ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की बीमारी का पता चला था। वे न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाने गए थे और लगभग एक साल बाद कैंसर से जंग जीत कर मुंबई आए थे। मुंबई आने के बाद उन्होंने जुही चावला के साथ फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग शुरू की थी।


3 दिन पहले हुई तेरहवीं
3 दिन पहले उनकी तेरहवीं की पूजा घर पर रखी गई थी। इस मौके कपूर फैमिली के कुच मेंबर्स नजर आए थे। करीना कपूर के पापा रणधीर कपूर छड़ी के सहारे पूजा में पहुंचे थे। इनके अलावा बबिता, राजीव कपूर, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, आदर जैन, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नवेली नंदा भी स्पॉट हुए थे।