आईफा अवॉर्ड्स इस बार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में आयोजित किए जाएंगे। इसी सिलसिले में सलमान खान सोमवार को जैकलीन फर्नांडीज के साथ भोपाल पहुंचे। 

मुंबई। 21वेंआईफा अवॉर्ड्स इस बार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में आयोजित किए जाएंगे। इसी सिलसिले में सलमान खान सोमवार को जैकलीन फर्नांडीज के साथ भोपाल पहुंचे। सलमान यहां आईफा की औपचारिक घोषणा करने के साथ ही तारीखों का ऐलान भी करेंगे। इवेंट शाम 5 बजे से पुरानी विधानसभा स्थित मिंटो हॉल में रखी गई है। इसी इवेंट में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आईफा अवॉर्ड्स का पहला टिकट खरीदेंगे। बता दें कि 2019 में 20वां आईफा अवॉर्ड मुंबई में हुआ था। इससे पहले सभी आईफा अवॉर्ड्स इंडिया के बाहर ही हुए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

27 से 29 मार्च के बीच हो सकता है आईफा : 
आईफा 2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च के बीच हो सकता है। यह एक दिन भोपाल और 2 दिन इंदौर में होगा। आईफा अवॉर्ड में 400 से अधिक फिल्म कलाकार समेत फिल्म इंडस्ट्री से करीब 5 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन शहर का मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हो सकता है। आयोजक कंपनी विजक्राफ्ट ने इंदौर में होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज की लोकेशंस भी देखी हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफा अवॉर्ड्स का प्रसारण दुनिया के 90 देशों में एक साथ किया जाएगा। इस इवेंट में करीब 30 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। बता दें कि पहला आईफा अवॉर्ड्स 2000 में लंदन में आयोजित किया गया था। भारत के बाहर आईफा आखिरी बार 2018 में बैंकॉक में आयोजित हुआ था। 

अब तक यहां हो चुके आईफा अवॉर्ड्स : 

सालजगह
2000लंदन, यूके
2001सनसिटी, साउथ अफ्रीका
2002जैटिंग हाइलैंड्स, मलेशिया
2003जोहानिसबर्ग, साउथ अफ्रीका
2004सिंगापुर
2005एम्सटर्डम, नीदरलैंड
2006दुबई, यूएई
2007

शेफील्ड, यूके

2008बैंकॉक, थाईलैंड
2009मकाऊ, चीन
2010कोलंबो, श्रीलंका
2011टोरंटो, कनाडा
2012सिंगापुर
2013मकाऊ, चीन
2014फ्लोरिडा, अमेरिका
2015कुआलालम्पुर, मलेशिया 
2016मैड्रिड, स्पेन
2017न्यूजर्सी, अमेरिका
2018बैंकॉक, थाईलैंड
2019मुंबई
2020भोपाल, इंदौर