शर्मिला के 75वें बर्थडे के सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। कुछ फोटोज फैमिली मेंबर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। एक फोटो करीना की ननद सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

मुंबई. हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान ने मां शर्मिला टैगोर का जन्मदिन रणथम्भौर में मनाया गया। शर्मिला के 75वें बर्थडे के सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। कुछ फोटोज फैमिली मेंबर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। एक फोटो करीना की ननद सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो में उनसे एक गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें भाई सैफ अली खान से माफी मांगनी पड़ी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ही फ्रेम में खान परिवार
दरअसल, शर्मिला के जन्मदिन से जुड़ी एक फोटो में परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं। लेकिन फोटो में जहां सब कैमरे की तरफ देख रहे थे तो वहीं सैफ अली खान की आंखें बंद नजर आ रही है। ये फोटो सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो शेयर कर सोहा ने भाई से इसी वजह से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, "एक ही फ्रेम में ढेर सारे लोगों के साथ यह असंभव है कि सबकी आंखें खुली रहें, (माफ करना भाई) और जहां हर कोई कैमरे की तरफ देख रहा- टिम और इन्नी की आंखें केवल केक पर हैं। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो।" 

View post on Instagram


तैमूर-इनाया की क्यूटनेस
सोहा द्वारा शेयर फोटो शर्मिला के जन्मदिन का है, लेकिन इस फोटो में भी सबसे ज्यादा ध्यान तैमूर अली खान और इनाया खेमू ने खींचा है। इस फोटो में भी दोनों की क्यूटनेस देखने लायक है। इससे पहले भी सोहा ने अपनी मम्मी के जन्मदिन की एक और फोटो भी शेयर की थी। इस फोटो में सोहा की बेटी इनाया खेमू अपनी नानी यानी शर्मिला की गोद में बैठी नजर आ रही है। 

पटौदी पैलेस भी भी मना बर्थडे
शर्मिला टैगोर का जन्मदिन रणथम्भौर से पहले पटौदी पैलेस में भी मनाया गया। इस मौके की भी फोटो शर्मिला के दामाद कुणाल खेमू ने शेयर की थी। पटौदी में भी फूरी फैमिली ने काफी एन्जॉय किया था।