कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ भारत ने अपनी जंग तेज कर दी है। हर कोई अपने स्तर पर सरकार और देश की जनता की मदद की कोशिश कर रहा है। ऐसे में पीएम मोदी ने लोगों से मदद के लिए राहत कोष में राशि दान करने की अपील की।

मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ भारत ने अपनी जंग तेज कर दी है। हर कोई अपने स्तर पर सरकार और देश की जनता की मदद की कोशिश कर रहा है। ऐसे में पीएम मोदी ने लोगों से मदद के लिए राहत कोष में राशि दान करने की अपील की। इस अपील के बाद कई स्टार्स मदद के लिए आगे आए और उन्होंने भारी भरकम राशि दान की। अब पीएम ने सेलेब्स को शुक्रिया अदा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने बॉलीवुड सितारों को सराहा

बॉलीवुड की इस खूबसूरत पहल को प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा है। उन्होंने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, 'भारतीय सितारे देश के लोगों की सेहत के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। जागरूकता से लेकर पीएम रिलीफ फंड में सहयोग करने तक, ये सितारे महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।'

अपने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी ने नाना पाटेकर, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन और शिल्पा शेट्टी का शुक्रिया अदा किया है। बता दें, इन सभी कलाकारों ने आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाया है। एक तरफ इन सितारों ने धन राशि के माध्यम से सहयोग किया है तो वही दूसरी तरफ अपनी छवि का इस्तेमाल कर पूरे देश में एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया है।

Scroll to load tweet…

अक्षय समेत इन स्टार्स ने किए दान 

बॉलीवुड में अक्षय कुमार, वरुण धवन, शिल्पा शेट्टी, अजय देवगन, भूषण कुमार, गुरु रंधावा जैसे कई स्टार्स ने सरकार की मदद के लिए आगे आए और पैसे दान किए। अक्षय ने 25 करोड़ रुपए की राशि दान की थी। वहीं, भूषण कुमार ने 12 करोड़ की राशि दान की है। इसके साथ ही वरुण धवन ने 55 लाख रुपए दान किए। रणदीप हुड्डा 1 करोड़, कार्तिक आर्यन 1 करोड़, विक्की कौशल 1 करोड़, ऋतिक रोशन 20 लाख, कपिल शर्मा 50 लाख, शिल्पा शेट्टी 21 लाख, अनुष्का शर्मा 3 करोड़ रुपए दान किए।