अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, उनकी दादी की निधन हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स को यह दुखभरी खबर सुनाई है। उन्होंने गुरुद्वारे की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में गुरुद्वारे की पूजा स्थल के बुजुर्ग महिला की फोटो रखी हुई है, जिस पर हार चढ़ा हुआ है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा- 'हमारे परिवार की इस पीढ़ी के आखिरी सदस्य ने हमेशा के लिए हमें छोड़ दिया उस खाली स्थान के साथ जिसे कोई कभी नहीं भर सकेगा... बीजी।' 

मुंबई. कोरोना की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। हजारों लोग रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, उनकी दादी की निधन हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स को यह दुखभरी खबर सुनाई है। उन्होंने गुरुद्वारे की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में गुरुद्वारे की पूजा स्थल के बुजुर्ग महिला की फोटो रखी हुई है, जिस पर हार चढ़ा हुआ है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा- 'हमारे परिवार की इस पीढ़ी के आखिरी सदस्य ने हमेशा के लिए हमें छोड़ दिया उस खाली स्थान के साथ जिसे कोई कभी नहीं भर सकेगा... बीजी।' 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

सेलेब्स और फैन्स ने दी श्रद्धाजंलि
तापसी पन्नू की इस पोस्ट पर थप्पड़ के को-स्टार पावेल गुलाटी, तुषार हीरानंदानी और निधी सिंह सहित कई सेलेब्स ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट्स करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि तापसी एक फैमिली पर्सन है। वो अपनी फैमिली के बेहद करीब है और पार्टियों से दूर रहना पसंद करती हैं। वो अपनी दादी के काफी करीब थी। 


अपकमिंग प्रोजेक्ट
तापसी साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी सक्रिय है। उन्होंने अपने दम पर नाम कमाया है। कुछ महीने पहले आई फिल्म थप्पड़ में वे दिखाई दी थी। अभी भी उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। वो क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक और एक और स्पोर्ट्स ड्रामा रश्मि रॉकेट में दिखाई देगी।