बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने 2017 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद भी दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने 2017 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद भी दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। एक एड शूट के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई और ये मुलाकात प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चला। लेकिन शादी से पहले इनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए। एक बार तो ऐसा भी हुआ जब दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गई थी और सलमान ने पैचअप कराया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, 5 नवंबर को अनुष्का के पति विराट कोहली अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। उनका जन्म 5 नवंबर, 1988 को दिल्ली में हुआ था। ऐसे में वे मंगलवार को 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन के मौके पर उनसे और अनुष्का से जुड़ी बातें बता रहे हैं। 

इस एक वजह से हो गए दोनों अलग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट अनुष्का से जल्दी शादी करना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस करियर पर फोकस करना चाहती थीं। इसी बीच अनुष्का ने सलमान के साथ 'सुल्तान' फिल्म साइन की थी। इसलिए वो शादी को थोड़े समय के लिए होल्ड करना चाहती थीं। इसी कारण दोनों में दूरियां आना शुरू हो गई है। इसके बाद अचानक दोनों को साथ में मुंबई में डिनर पर देखा गया। कहा जाता है कि यहां से दोनों सलमान के घर गए और वहां भाईजान ने इनका पैचअप कराया। फिर बाद में दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को शादी करने का फैसला किया। 

2013 में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात 

बता दें, अनुष्का विराट की मुलाकात एक एड शूट के दौरान 2013 में हुई थी। इस बात का खुलासा विराट ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने मुलाकात के बारे में बताया था कि एक्ट्रेस से पहली मुलाकात में वे काफी नर्वस हो गए थे और अजीब सी हरकतें करने लगे थे। उनका कहना था कि अनुष्का परफेक्ट एक्टर हैं ऐसे में वो उनके साथ कैसे फिट हो पाएंगे, लेकिन क्रिकेटर के मैनेजर ने उन्हें समझाया, जिसके बाद वो शूट के लिए गए। वहीं से दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और दोस्ती हुई, बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई।