दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा से ही चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की जोड़ी बी-टाउन की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार किया जाता है। इनके वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाते हैं। लॉकडाउन के बीच दोनों स्टार्स एक साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा से ही चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की जोड़ी बी-टाउन की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार किया जाता है। इनके वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाते हैं। लॉकडाउन के बीच दोनों स्टार्स एक साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये किसी अवॉर्ड शो का वीडियो है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान दीपिका को इंप्रेस करने में लगे हुए हैं। इस दौरान रणवीर सिंह का रिएक्शन देखते ही बनता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा है दीपिका का वीडियो

दीपिका पादुकोण को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो फवाद खान और करण जौहर के साथ स्टेज पर नजर आ रही हैं। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान इस दौरान 'रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना' सॉन्ग दीपिका के लिए गाते हैं। दीपिका पादुकोण उनके सॉन्ग से इंप्रेस हो जाती हैं और फवाद को गले लगाती हैं। अगले ही पल दीपिका घुटनों के बल बैठ जाती हैं, जिससे फवाद काफी शर्मा जाते हैं और वो भी नीचे बैठ जाते हैं। ऑडियंस में बैठे रणवीर सिंह यह देखकर असहज हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

View post on Instagram

दीपिका का वर्कफ्रंट 

बहरहाल, अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार दीपिका पादुकोण को फिल्म 'छपाक' में देखा गया था, हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन अब जल्द ही दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिली भारत की जीत की यह कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेगी। दीपिका शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही, एक्ट्रेस "द इंटर्न" के आधिकारिक रीमेक में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग अगले साल से शुरू की जाएगी।