साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म आए दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। केजीएफ 2 की आंधी में अब तक कई बड़े सुपरस्टार की फिल्में उड़ गई हैं। इनमें थलापति विजय की बीस्ट और शाहिद कपूर की जर्सी भी शामिल है। 

मुंबई। कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। 14 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म की आंधी में कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में उड़ गईं। इनमें 13 अप्रैल को रिलीज हुई थलापति विजय (Thalapathy) की फिल्म बीस्ट (Beast) के अलावा, 22 अप्रैल को आई शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मूवी 'जर्सी' (Jersey) भी शामिल है। केजीएफ 2 की कमाई की बात करें तो हिंदी बेल्ट में गुरुवार तक फिल्म ने 349 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके साथ ही यह मूवी अब आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही है। दंगल ने हिंदी बेल्ट में 387 करोड़ का बिजनेस किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब तक इतने करोड़ कमा चुकी केजीएफ 2 : 
केजीएफ 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म दुनियाभर में अब तक 959.10 करोड़ रुपए कमा चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते 720.31 करोड़, दूसरे हफ्ते में 223.51 करोड़ और तीसरे हफ्ते के पहले दिन 15.28 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म अब तक करीब 960 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। 

Scroll to load tweet…

1000 करोड़ क्लब में जल्द शामिल होगी केजीएफ 2 : 
केजीएफ चैप्टर 2 जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इस हफ्ते के आखिर तक हजार करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। इस क्लब में अब तक दंगल, बाहुबली 2 और RRR जैसी फिल्में ही शामिल हैं। केजीएफ 2 इस क्लब में शामिल होने वाली चौथी फिल्म बन जाएगी। 

अब तक बजट से साढ़े 9 गुना ज्यादा कमा चुकी केजीएफ 2 : 
केजीएफ 2 के बजट की बात करें तो यह 100 करोड़ की लागत में बनी है। फिल्म अब तक अपनी लागत से साढ़े 9 गुना ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म की कमाई को देखते हुए जानकारों का मानना है कि यह राजामौली की हालिया रिलीज मूवी RRR का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। बता दें कि RRR ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। बता दें कि केजीएफ 2 में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज ने भी अहम रोल निभाए हैं। 

ये भी पढ़ें : 

टिकट खिड़की पर जारी है रॉकी भाई-अधीरा का तूफान, KGF 2 की कमाई से खतरे में पड़ी आमिर खान की दंगल

PHOTOS: बेहद खूबसूरत है KGF 2 के एक्टर की पत्नी, शादी के लिए एक्टर को करवाया था कई महीनों तक इंतजार