छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के हॉस्पिटल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर को महिला पर इतना गुस्सा आया कि उसने मुंह पर जोरदार पंच दे मारा। महिला का पति भी टूटा दांत लेकर थाने जा पहुंचा।

सरगुजा, छत्तीसगढ़. अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में नसबंदी कराने पहुंची एक महिला के मुंह में एक डॉक्टर ने गुस्से में आकर मुक्का दे मारा। इससे महिला का दांत टूट गया। डॉक्टर इस बात से आगबबूला हुआ था कि क्योंकि महिला उसके कहने पर भी अपना पेट अंदर नहीं कर पाई थी। डॉक्टर महिला का ऑपरेशन कर रहा था। इसके लिए महिला को पेट अंदर करने को बोला गया था। हालांकि महिला जानबूझकर ऐसा नहीं कर रही थी। बस, उससे पेट अंदर हो नहीं पा रहा था। महिला टूटा दांत लेकर थाने जा पहुंची। अब मामला स्वास्थ्य मंत्री तक जा पहुंचा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश...
अम्बिकापुर के घुटरापारा वॉर्ड क्रमांक 23 की रहने वाली संतोषी सिंह ने बताया कि डॉक्टर ताकतवर थे। उनके एक ही मुक्के में उसका दांत टूटकर बाहर गिर पड़ा। महिला के पति राणा प्रताप सिंह ने मणिपुर चौकी मे डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस मामले में डॉक्टर पर खासी नाराजगी जताई है। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। यह खबर सुनते ही डॉक्टर की हालत पतली हो गई है।