इस समय कांग्रेस संकट के दौर से गुजर रही है। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में सरकार हिचकोले खा रही है। कांग्रेस के सभी दिग्गज अपनी पार्टी की फिक्र में दुबले हुए जा रहे हैं, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। ये हैं राज्यसभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम इन दिनों अपने खेतों में धान की बुआई करते देखी जा सकती हैं। वे मानती हैं कि यह उनकी रोजी-रोटी है, इसलिए इस पर भी ध्यान देना जरूरी है।

रायपुर, छत्तीसगढ़. इस समय कांग्रेस संकट के दौर से गुजर रही है। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में सरकार हिचकोले खा रही है। कांग्रेस के सभी दिग्गज अपनी पार्टी की फिक्र में दुबले हुए जा रहे हैं, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। ये हैं राज्यसभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम इन दिनों अपने खेतों में धान की बुआई करते देखी जा सकती हैं। वे मानती हैं कि यह उनकी रोजी-रोटी है, इसलिए इस पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फूलादेवी बस्तर के एक गांव में रहती हैं। वे आम महिला किसानों के बीच यूं घुलमिल कर धान रोपते देखी गईं कि अनजान आदमी उन्हें पहचान ही नहीं पाया।


यह तस्वीर प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम के सदस्य नितिन भंसाली ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। आम महिलाओं की तरह साड़ी पहने फूलोदेवी मुस्कराते हुए खेतों में धान बुआई करते देखी जा सकती हैं।