कोबरा. छत्तीसगढ़ में दरिंदगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसको जानकर हर कोई शॉक्ड है। जहां 55 साल के एक अधेड़ ने 13 साल की बच्ची के साथ ऐसा झूठा प्यार का नाटक किया कि मासूम ने उसके साथ शादी तक कर ली। लेकिन, बच्ची आरोपी का असली मकसद नहीं जान पाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 दिन तक बच्ची से करता रहा रेप
दरअसल, यह घटना कोबरा जिले की है, जहां विष्णुदास नाम का शख्स बच्ची को प्यार का झासा देकर उसके साथ 5 दिन तक रेप करता रहा। जब पीड़िता के परिजनों को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने आरोपी को समझाने की कोशिश की। साथ ही बेटी को लौटाने का कहा, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना तो उसके खिलाफ थाने में शिकायत की। जहां पुलिस ने उसको गिफ्तार कर बच्ची को छुड़ा लिया है।

मासूम की मांग में सिंदूर भरकर कर ली शादी
बता दें कि आरोपी 9 जुलाई को बच्ची से प्यार का नाटक कर उसे साइकिल पर बैठाकर अपने साथ मंदिर में ले गया। फिर उसकी मांग में सिंदूर भर शादी के सात फेरे लिए। लेकिन हैवान के मन में तो कुछ और ही चल रहा था। इसके बाद वह बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ 5 से 6 दिन रेप करता रहा। विष्णुदास इतना बड़ा दरिंदा था कि बच्ची को उसने घर में बंद करके रखा था। ना तो उसको परिजनों से बात करने दी और नही बाहर निकलने दिया।

पत्नी बनाकर बच्ची से किया रेप
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने कहा-में विष्णुदास के हाथ-पैर जोड़ती रही कि हमे हमारी बच्ची दे दो। लेकिन उसने किसकी नहीं सुनी और कहने लगा कि वह अब मेरी पत्नी है। किससे मिलना है या नहीं यह फैसला मैं करूंगा।