बता दें कि यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारत के बच्चे रहते हैं और पढ़ाई करते हैं। इस समय यूक्रेन और रूस के बीच तनाव की वजह से भारत में परिजन की टेंशन बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे बने हालात में भारतीय छात्र फंस गए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने यूक्रेन से अपने राज्य के छात्रों की वापसी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य सरकार की तरफ से बताया गया कि गणेश मिश्र को संपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वे ही यूक्रेन से संबंधित मसलों को निपटाएंगे और कोऑर्डिनेशन बनाएंगे। मिश्र नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन से कार्यों को संचालित करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भूपेश बघेल की सरकार ने यह भी बताया कि गणेश मिश्रा से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। वे यूक्रेन की सरकार के लगातार संपर्क में है। दूरभाष- 01146156000 और मोबाइल नंबर- 9997060999, फैक्स- 01146156030। इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में फंसे 'अपनों' को निकालने एअर इंडिया का प्लेन रवाना, सुबह तक दिल्ली में होंगे 200 से ज्यादा भारतीय

बलरामपुर जिले के भी दो छात्र यूक्रेन में फंसे
बता दें कि यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारत के बच्चे रहते हैं और पढ़ाई करते हैं। इस समय यूक्रेन और रूस के बीच तनाव की वजह से भारत में परिजन की टेंशन बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे बने हालात में भारतीय छात्र फंस गए हैं। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के दो मेडिकल छात्र यूक्रेन में पढ़ाई करने गए थे। वे वहां फंस गए हैं। उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। परिजन बच्चों की वतन वापसी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। दोनों छात्र शुभाशीष मिश्रा और रविकांत मैत्री के परिजनों से बात हुई है। 

यह भी पढ़ें यूक्रेन टेंशन के बीच मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, भारतीयों को वापस लाने के लिए उड़ानों से हटाए सभी प्रतिबंध

यूक्रेन से भारत आना 100 गुना महंगा
यूक्रेन से भारत के लिए फिलहाल फ्लाइट बंद है। 15 दिन बाद मिल रही फ्लाइट का किराया 100 गुना ज्यादा है। वहां रहने वाले छात्र भी बता रहें हैं कि अभी हमले वाली कोई स्थिति नहीं बनी है लेकिन थोड़े डरे हुए हैं।

यह है मामला
दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुगंस्क को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है। इसके बाद विवाद बढ़ गया है। फिलहाल, अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस पर प्रतिबंध की बात कही है। 

 यह भी पढ़ें रूस-यूक्रेन विवाद: UNSC की बैठक भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को बताया जरूरी, शांति बनाए रखने की अपील
यह भी पढ़ें रूस ने दी पूर्वी यूक्रेन अलगाववादी गणराज्यों Donetsk और Lugansk को दो स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता