छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां स्पीड में आ रही स्कॉर्पियो  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां स्पीड में आ रही स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दर्दनाक था हादसा, कार के उड़ गए परखच्चे
दरअसल, यह दर्दनाक हादस गुरुवार दोपहर राजधानी रायपुर में बिलासपुर हाईवे पर हुआ। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे पांच लोग बुरी तरह से फंस गए। जिनको काफी मशक्कत के बाद पुलिस की मदद के बाद निकाला गया। 

एक गलती से गई तीनों की जान
पुलिस ने बताया कि अभी तक हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कार काफी रफ्तार में थी, जिसकी वजह से वह कंट्रोल नहीं सो सकी। अगर गाड़ी की गति धीमी होती तो शायद उनकी जान बच सकती थी। जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है उसपर सीजी 10 एफए 1680 नंबर लिखा हुआ है।