छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार तड़के पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया। यह मुठभेड़ कुटरू थाना क्षेत्र में दरभा के जंगलों में तब हुई, जब पुलिस के जवान गश्त पर निकले थे। नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में यह नक्सली मारा गया।
बीजापुर, छत्तीसगढ़. यहां गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया। यह मुठभेड़ कुटरू थाना क्षेत्र में दरभा के जंगलों में तब हुई, जब पुलिस के जवान गश्त पर निकले थे। नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में यह नक्सली मारा गया। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार और अन्य सामान जब्त किया है। मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए एसपी कमल लोचन कश्यप ने बताया कि मारा गया नक्सली नक्सली ASI कोरसा नगैया और एक रेंजर की हत्या में शामिल था।
जानें पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक, पुलिस के जवान रूटीन गश्त पर निकले थे। तभी जंगलों में छुपकर बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे चली। जब गोलीबारी बंद हुई, तो पुलिस ने सर्चिंग की। वहां से एक नक्सली का शव मिला। इसकी पहचान एक लाख रुपए के इनामी जनमिलिशिया कमांडर संतोष पोडियाम के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस को एक राइफल, पिट्ठू बैग, नक्सल सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई संयुक्त रूप से जिला पुलिस बल और DRG जवानों ने की।
यह भी पढ़ें
फ्रांस के विरोध में सभा के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले कांग्रेस MLA मसूद ने नहीं किया सरेंडर
Read Exclusive COVID-19 Coronavirus News updates & information from India and World at Asianet News Hindi.
वर्चुअल बोट रेसिंग खेलें और खुद को चैलेंज करें। खेलने के लिए क्लिक करें
Last Updated Nov 26, 2020, 11:58 AM IST