छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार- शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई है वहीं उनकी बेटी गंभीर घायल हो गई है। बाइक निर्माणाधीन फ्लाइओवर से गिरी थी। लापरवाही बरतने के चलते कंस्ट्रक्शन कंपनी पर दर्ज हुआ केस।

दुर्ग (durg). छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार दंपति की जान चली गई है, वहीं उनकी 12 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को पीएम के लिए भिजवाया वहीं पीड़िता का एम्स में इलाज जारी है। पुलिस ने फ्लाइओवर बना रही कंपनी पर दर्ज किया केस। छावनी क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बारात से लौट रही थी फैमिली, हो गया हादसा
मामले की जांच कर रहे कुम्हारी थाने के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि हादसा नेशनल हाइवे नंबर 53 पर शनिवार की सुबह हुआ। यहां दुर्ग-रायपुर जाने वाले हाइवे पर एक फ्लाइओवर ब्रिज का काम चल रहा था। जिसमें एक लेन ट्राफिक के लिए खोल दी गई थी। जबकि दूसरे पर अभी भी काम चालू था। पीड़ित परिवार उधर से ही ब्रिज में चढ़ गया। रात के अंधेरे में उन्हें कुछ समझ नहीं आया जब तक कुछ समझ पाते बाइक वहां से 30फीट नीचे गिर गई। वाहन गिरने से उसमें सवार 2 लोगों की जान चली गई जबकि एक गंभीर घायल हो गई। पुलिस जांच में पीड़ित परिवार की पहचान आजूराम देवांगन, पत्नी निर्मला और बेटी अन्नू के रूप में हुई। पूरा परिवार जांजगिरी गांव में शादी अटेंड करने के बाद अपने घर रायपुर जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा वहां पर न तो कोई बैरियर लगवाया, ना ही कोई वार्निंग साइन लगवाया। जिसके चलते यह एक्सीडेंट हुआ।

कार सवार की भी मुश्किल से जान बची
घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर नाका लगा क्राइम स्पॉट की जांच कर रही थी तभी एक कार भी गलती से वहां घुस गई और पुल से नीचे गिर गई। हालाकि कार में सेफ्टी के तौर पर एयर बैग लगा हुआ था जिस कारण उसकी जान बच गई। गनीमत रही की वह हादसे के समय वह अकेला था। कहीं ज्यादा लोग होते तो और गंभीर हादसा हो सकता था। 

सीएम बघेल ने जताया दुख
ब्रिज से गिरकर जान गंवाने वाले दंपत्ति की जानकारी मिलने पर प्रदेश सीएम भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट भी किया। उन्होने लिखा- ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को संबल दे। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो।

Scroll to load tweet…

कुम्हारी थाना ने कंस्ट्रक्शन कंपनी जो की पुल निर्माण में लगी है। उसके ऊपर ब्रिज में प्रॉपर बैरियर न लगाने या डायवर्जन साइन नहीं लगाने के चलते गैर इरादतन हत्या के अलावा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।