छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक लड़की को शादी टूटने से इतना गहरा धक्का लगा कि उसकी मौत हो गई। मृतका अपने मंगेतर से बड़ी थी। मंगेतर इसी बात पर मुकर गया था।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. अपनी शादी टूटने से दुखी एक लड़की की सदमे में मौत हो गई। लड़की इस बात से दुखी हो गई थी कि मंगेतर लगातार उसके संपर्क में था। जीने-मरने की कसमें खाता था, फिर अचानक उसकी उम्र ज्यादा होने का हवाला देकर पीछे क्यों हट गया? सदमे में लड़की की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोबाइल पर संपर्क में मंगेतर...
23 वर्षीय स्वाति साहू मस्तूरी क्षेत्र के कोनी में रहती थी। उसके पिता शिवकुमार ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वो घर पर ही थी। वे उसके लिए एक अच्छा लड़का ढूंढ रहे थे। इस बीच हिर्री माइंस निवासी एक लड़की उनकी नजर में आया। बातचीत के बाद यह रिश्ता तय कर दिया गया। शुक्रवार को अचानक लड़के ने रिश्ता तोड़ने की बात कह दी। इससे स्वाति को गहरा सदमा लगा। बताते हैं कि शादी की तारीख तय करने शुक्रवार को स्वाति के परिजन लड़के वालों के घर जाने वाले थे। इसी बीच लड़के ने फोन करके रिश्ता तोड़ने की बात बोल दी। लड़के का कहना था कि स्वाती की उम्र उससे अधिक है। हालांकि लड़की के परिजनों को यह बात गले नहीं उतरी। जब इसकी खबर स्वाति को पता चली, तो वो गुमसुम हो गई। उसे गहरा सदमा लगा। शुक्रवार को घरवालों ने उसे प्यार से समझाया। लेकिन शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंगेतर के साथ लड़की की लगातार बात होती थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। ऐसे में मंगेतर ने रिश्ता क्यों तोड़ा, इसी की जांच की जा रही है।