पूरे देश में लॉकडाउन है, लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी बलात्कार की खबरें आए दिन सामने आ रहीं हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला छत्तीसगढ़ में देखने को मिला है। जहां एक लड़की के साथ ICU में हॉस्पिटल के दो वार्ड बॉय ने रेप किया।


बिलासपुर (छत्तीसगढ़). पूरे देश में लॉकडाउन है, लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी बलात्कार की खबरें आए दिन सामने आ रहीं हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला छत्तीसगढ़ में देखने को मिला है। जहां एक लड़की के साथ ICU में हॉस्पिटल के दो वार्ड बॉय ने रेप किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ICU में भर्ती छात्रा से किया रेप
दरअसल, यह घिनौनी घटना बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में हुई है। जहां 18 मई को लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसके घरवालों ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। ICU में भर्ती छात्रा ने एक पिता को एक पत्र लिखकर हॉस्पिटल के दो वार्ड बॉय पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़िता को बेहोशी दवा खिलाकर भर्ती कर रखा है
पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी को अस्पताल वालों ने जानबूझकर दो दिन से बेहोशी दवा खिलाकर भर्ती कर रखा है। ताकि, इस गंभीर मामले को दबाया जा सके। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जांच का भरोसा दिलाया है।

पीड़िता ने पत्र लिखकर पिता को बताया अपना दर्द
पीड़िता ने कागज लिखा-21-22 मई की रात हॉस्पिटल स्टॉफ के दो लड़के मेरे पास आए और जबरदस्ती करने लगे। मैंन जब चिल्लाना शुरू किया तो वह मुझको जान से मारने की धमकी देने लगे। इस घटना के बाद युवती सदमे आ गई। वह वेंटिलेटर पर है, इसके चलते खुलकर कुछ बोल नहीं पा रही है, इसलिए उसने कागज और इशारों में अपने पिता को दरिंदों की करतूत बताई। 

पुलिस मामला दबाने का लगा आरोप
जानकारी के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद भी पुलिस अनदेखी करती रही। हालांकि सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि युवती के पिता ने मामले की शिकायत की है और पुलिस जांच कर रही है। लेकिन, अभी तक मामला क्लीयर नहीं हुआ है।