सूरजपुर जिले में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जहां युवती को किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही मौत के घाट उतारा है। 

सूरजपुर (छत्तसीगढ़). सूरजपुर जिले में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जहां युवती को किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही मौत के घाट उतारा है। वारदात करने के बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी को मारकर घर से भाग गया पति
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 30 दिसंबर की रात की बताई जाती है। जहां महिला की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस को पड़ोसियों ने जानकारी दी कि अज्ञात ने यह मर्डर किया है।

TV की जिद कर रही थी पत्नी...
मामले की जांच करने के बाद सूरजपुर एएसपी हरिश राठौर ने बताया कि मृतका की पहचान शिला पटेल के रूप में हुई है। जहां हत्या की एक रात पहले पति अनुज पटेल और महिला के बीच टीवी लेने को लेकर कहासुनी हुई थी। जब मृतका ने टीवी लेने की जिद की तो युवक ने उसको मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।