छत्तीसगढ़ में एक कपल जिंदगीभर साथ नहीं रह पाया तो उसने एक साथ मौत को चुन लिया। दोनों की एक ही फंदे से लटकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जांजगीर. छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कपल जिंदगीभर साथ नहीं रह पाया तो उसने एक साथ मौत को चुन लिया। दोनों की एक ही फंदे से लटकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल पर पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लिखा-हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं...
दरअसल, यह खौफनाक घटना जांजगीर रविवार के दिन घटित हुई है। दोनों मृतकों की पहचान सज्जाद खान और मृतका साधना मिरी के रुप में हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों को एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने अंर्तजातीय विवाह किया था। लेकिन बीते 1 दिसंबर से मृतक अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने विवाह करने की बात लिखी है।

युवक ने मरने पहले लिखी- आखिरी इच्छा
प्रेमी ने मरने से पहले लिखा-वह अपने परिजनों से अलग रहने की वजह से दुखी है। दोनों ने अपनी मर्जी से इस दुनिया को छोड़ने का फैसला लिया है। लेकिन हमारी आखिरी इच्छा को जरुर पूरी कर देना। उन्होंने लिखा कि हम दोनों को एक ही कब्रिस्तान में दफना देना। इसके साथ ही हमारे घरवालों को किसी तरह से परेशान नहीं किया जाए।