सीतापुर थाना क्षेत्र के सरनापारा गांव में  हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां आरोपी ईश्वर ने अपनी मां मनबसिया पैकरा सहित परिवार के अन्य 3 लोग राजकुंवर पैकरा, मोगनराम और जवर साय को तंत्र साधना के चक्कर में मौत के घाट उतार दिया। 

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी मां समेत 4 लोगों की हत्या कर दी। साथ ही युवक पर 3 मवेशी और 12 मुर्गियों को भी मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने तंत्र साधना को सिद्द करने के चक्कर में इस वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्य आरोपी समेत अन्य संदिग्धों की भी तलाश जारी

सीतापुर थाना क्षेत्र के सरनापारा गांव में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां आरोपी ईश्वर ने अपनी मां मनबसिया पैकरा सहित परिवार के अन्य 3 लोग राजकुंवर पैकरा, मोगनराम और जवर साय को तंत्र साधना के चक्कर में मौत के घाट उतार दिया। सरगुजा के एसपी आशुतोष सिंह ने पूरे मामाले पर कहा कि पुलिस जांच कर रही है। हम इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कुछ और लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी घटना के कोई व्यक्ति अकेली अंजाम नहीं दे सकता।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही सीतापुर थाना की पुलिस सुबह में ही सरनापारा गांव पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी के आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस घटना को शुरूआती जांच में तांत्रिक साधना मानकर चल रही है। साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।

(प्रतीकात्मक फोटो)