छत्तीसगढ़ के जशपुर और कोरबा में निकाय चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंचे दो उम्मीदवार थैले में चिल्लर भरकर पहुंचे। यह देखकर अफसर उनका मुंह तांकते रह गए।

जशपुर/कोरबा(छत्तीसगढ़). चिल्लर ही जुड़कर बड़ा नोट बनती है! यह कहना महज मजाक नहीं हो सकता। एक महिला निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहता थी। उसके पास पैसे नहीं थे। दुकानदारों और ठेलेवालों ने 2 से 10 रुपए तक की मदद की। महिला यह चिल्लर लेकर नामांकन फार्म खरीदने पहुंची। हालांकि रेजगारी देखकर अफसरों का जरूर सिर चकरा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहते हैं कि इलेक्शन में पैसा पानी की तरह बहाया जाता है। लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। यह हैं कोरबा जिले के रहने वालीं पूजा शर्मा। पूजा निगम वार्ड-3 की सामान्य सीट से पार्षद का इलेक्शन लड़ने जा रही हैं। उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो हजार-दो हजार रुपए भी खर्च कर सके। लेकिन जहां चाह, वहां राह। महिला ने मोहल्लेवालों से मदद मांगी। सबने 2 से 10 रुपए तक उसकी मदद की। इन पैसों से महिला ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म खरीदा है। पूजा ने कहा कि लोगों ने उनकी मदद की है, अब वे चुनाव जीतकर अपने वार्ड के लिए काम करेंगी।