छत्तीसगढ़ के जांजगीर में चुनावी रंजिश में एक पूर्व सरपंच की जान चली गई। विरोधियों ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सरपंच की पत्नी इस समय बालोद जनपद की सदस्य है। मृतक पुलिस विरोधियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करके लौट रहा था। तभी गांव में लोगों ने उसे घेर लिया। उस पर लाठियों-डंडों से हमला कर दिया। उसे बचाने आए भाई पर भी हमला किया गया।

जांजगीर, छत्तीसगढ़. यहां शुक्रवार देर रात एक पूर्व सरपंच की उसी के गांव के कुछ लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी सरपंच की पत्नी इस समय बालोद जनपद की सदस्य है। मृतक पुलिस विरोधियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करके लौट रहा था। तभी गांव में लोगों ने उसे घेर लिया। उस पर लाठियों-डंडों से हमला कर दिया। उसे बचाने आए भाई पर भी हमला किया गया। बताया जाता है कि तेरस राम यादव का कुछ लोगों ने विवाद हो गया था। इसके बाद वो कोतवाली में शिकायत करने गया था। लौटत वक्त रात 10 बजे आरोपियों ने उसे घेर लिया और जान ले ली। बीच-बचाव करने पर उसके भाई होरीलाल यादव को भी अधमरा कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतक पर लगा गालियां देने का आरोप..
पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि मृतक शराब पीकर लोगों को गालियां दे रहा था। इसके बाद लोग भड़क उठे। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी फरार हैं।

पूरी फैमिली एक साथ दुनिया से अलविदा..
कोरबा में एक दम्पती के फांसी लगाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उनकी डेढ़ साल की बच्ची की भी लाश मिली। घटना शनिवार सुबह पता चली। पुलिस के अनुसार अशोक कुमार रात्रे (28) यहां दीपका क्षेत्र के गांधी नगर में पत्नी रागिनी (25) और डेढ़ साल की बेटी एशि के साथ किराये के मकान में रहता था। शनिवार सुबह तीनों कमरे में मृत मिले। तीनों फंदे पर लटके हुए थे। आशंका है कि शुक्रवार रात झगड़ के बाद अशोक ने पत्नी और बच्ची की हत्या के बाद फांसी लगाई होगी। लोगों ने रात को उनके बीच झगड़े की आवाज सुनी थी।