टिकटॉक एप सोशल मीडिया का सबसे पॉपुलर एप में से एक है। कई आम लोगों को इसने रातोंरात स्टार बना दिया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से बसे बसाय परिवार भी टूटने लगे हैं। ऐसी एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है, जहा एक परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया।


धमतरी (छत्तीसगढ़). टिकटॉक एप सोशल मीडिया का सबसे पॉपुलर एप में से एक है। कई आम लोगों को इसने रातोंरात स्टार बना दिया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से बसे बसाय परिवार भी टूटने लगे हैं। ऐसी एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है, जहा एक परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टिकटॉक पर शादीशुदा महिला को हुआ प्यार
दरअसल, धमतरी की रहने वाली एक 32 साल की महिला को टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर एक युवक से प्यार हो गया। वह अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर उसके पास चली गई। परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

युवक के वीडियो देख हो गई प्रभावित
जानकारी के मतुाबिक, महिला को टिकटॉक पर वीडियो देखने का काफी शौक था। वह हर समय अपने मोबाइल पर वीडियो देखती रहती थी। इसी दौरान वह कानपुर के रहने वाले एक युवक के वीडियो से इतनी प्रभावित हुई कि उससे प्यार करने लगी। दोनों पहले फोन पर बातें करने लगे फिर धीरे-धीरे उनकी मुलाकातें होने लगीं। फिर एक दिन अचानक महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने के लिए उसके घर पहुंच गई।