छत्तीसगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति केंद्रीय जेल में बंद होने के बाद भी सरपंच का चुनाव जीता है। वह पत्नी की आत्महत्या के आरोप में सजा काट रहा है।

रायपुर. अक्सर सुना है कि किसी नेता ने जेल में बंद होने के बाद भी सांसद या विधायक का चुनाव जीत लिया। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां एक व्यक्ति केंद्रीय जेल में बंद होने के बाद भी सरपंच का चुनाव जीता है। उनको 1540 मतो में से 799 मत मिले और 271 मतों से यह जीत हासिल की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रदेश में पहली बार इस तरह से कोई जीता है चुनाव
दरअसल, हम बात कर रहे हैं रायपुर जिला केंद्रीय कारावास में विचाराधीन बंदी नरेंद्र यादव की। जिन्होंने जेल में रहकर सद्दू गांव के सरपंच का चुनाव जीता है। बता दें कि उनके सामने चुनावी मैदान में 5 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। लेकिन आखिर में उनके पंचायत के लोगों ने उनको ही सरपंच बनाया है। लोगों का कहना है कि प्रदेश में पहली बार किसी की इस तरह ऐसी जीत हासिल हुई है।

पत्नी की आत्महत्या के मामले में मिली है सजा
नरेंद्र की पत्नी ने करीब एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। महिला के मायके वालों ने युवक के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके आरोप में वह रायपुर जेल में बंद है। हालांकि अभी उनका यह प्रकरण ADG सुरेश जून की कोर्ट में है, जिसकी सुनवाई होनी है।