यह तस्वीर बेहद डरावनी है। जिंदगी से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं है। यह युवक परिजनों से मामूली विवाद के बाद गुस्से में हाईटेंशन बिजली के पोल पर जाकर चढ़ गया था। युवक नशे में था। वो पोल पर लटककर मरने की धमकी देता रहा। दुर्भाग्य से उसका हाथ बिजली के तारों को छू गया और वो आग का गोला बनकर चीखते हुए नीचे आ गिरा।

रायपुर, छत्तीसगढ़. यह तस्वीर बेहद डरावनी है। जिंदगी से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं है। यह युवक परिजनों से मामूली विवाद के बाद गुस्से में हाईटेंशन बिजली के पोल पर जाकर चढ़ गया था। युवक नशे में था। वो पोल पर लटककर मरने की धमकी देता रहा। दुर्भाग्य से उसका हाथ बिजली के तारों को छू गया और वो आग का गोला बनकर चीखते हुए नीचे आ गिरा। घटना सोमवार शाम की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


20 मिनट पोल पर चढ़कर तमाशा करता रहा
यह खौफनाक मंजर गुढ़ियारी इलाके के भारत माता चौक के करीब स्थित हाईटेंशन पोल पर देखने को मिला। रवि यादव नामक यह युवक शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस पर उसका झगड़ा हो गया। परिजनों के डांटने पर वो गुस्से में आकर पोल पर चढ़ गया। उसे देखकर लोगों ने पुलिस को कॉल किया। डायल 112 के वाहन से पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच युवक के परिजन भी पहुंचे, लेकिन वो नहीं माना। करीब 15-20 मिनट तक युवक पोल पर चढ़कर चिल्लाता रहा। अचानक युवक का हाथ तार को छू गया। इसके साथ ही एक जबर्दस्त चिंगारी छूटी और वो आग का गोला बनकर नीचे आ गिरा। मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन युवक बुरी तरह जल गया था। उसे तुरंत कोटा के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।