छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक टीचर ने अपनी सारी मर्यादाएं लांघ दीं। उसने अपनी स्टूडेंट को गर्भवती कर दिया। बाद में डरा-धमकाकर उसके परिजनों को चुप रहने को बोला।

जशपुर, छत्तीसगढ़. यहां एक टीचर ने सारी मर्यादाएं लांघकर गुरु का रिश्ता कलंकित कर दिया। उसने अपनी ही 7वीं क्लास की छात्रा के साथ रेप किया। जब बच्ची गर्भवती हो गई, तो उसका गर्भपात करा दिया। यही नहीं, आरोपी टीचर ने बच्ची के परिजनों को डरा-धमकाकर चुप रहने को कहा। फिर एक लाख रुपए देने का लालच दिया। हालांकि परिजन नहीं डरे और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूल में ही स्टॉफ रूम में रहता है टीचर..
मामला एक सरकारी स्कूल से जुड़ा है। छात्रा को कुछ समय से दिक्कत हो रही थी। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। तब मामला सामने आया कि बच्ची का गर्भपात कराया गया है। यह जानकारी जब टीचर को पता चली, तो एक लाख रुपए लेकर छात्रा के घर जा पहुंचा। वो सबको चुप रहने का बोलकर पैसे वहीं छोड़ आया। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी टीचर का नाम राशिद खान है।

आरोपी स्कूल में ही स्टाफ रूम में रहता है। वहीं उसने छात्रा को बुलाया था। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसे कोई नशीली चीज खिला दी थी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। आरोपी टीचर ने छात्रा का 22 फरवरी को गर्भपात कराया था। इस घटना के बाद गांववालों ने स्कूल का घेराव कर दिया।