छत्तीसगढ़ में प्रदेश संसदीय सचिव और भरतपुर सोनहत से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वे एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच मंच पर डांसर के साथ खूब ठुमके मारे। इस दौरान उनके समर्थक नोट उड़ाते रहे। 

रायपुर, छत्तीसगढ़. यह हैं प्रदेश संसदीय सचिव और भरतपुर सोनहत से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो। इनका डांस करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विधायकजी एक शादी में शामिल होने गए थे। तभी मंच पर डांसर के साथ खूब ठुमके मारे। इस दौरान उनके समर्थक नोट उड़ाते रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद को रोक नहीं पाए
मामला विधायक के विधानसभा क्षेत्र घुटरा गांव का है। विधायकजी शादी समारोह में पहुंचे, तो लोगों ने उनसे डांस करने की जिद की। जब छत्तीसगढ़ी गीत ‘हमर पारा तुहंर पारा…’ मंच पर बजा, तो विधायक खुद को रोक नहीं पाए। हालांकि विधायक इसे गलत नहीं मानते। उन्होंने तर्क दिया कि वे गांवों के लोगों से घुले-मिले रहते हैं। इसलिए डांस में कोई बुराई नहीं है।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यहां एक तरफ आदिवासी लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं, दूसरी ओर कांग्रेस विधायक नाच रहे हैं। उन्हें पद से तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

Scroll to load tweet…