छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी रात को सोते वक्त अपने पति के सिर में चाकू घोंप दिया।

कवर्धा. देश में आए दिन अवैध संबंध के चलते अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बस इसी बात से परेशान होकर महिला ने अपनी पति पर सोते में जानलेवा हमला कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोज-रोज के तानों से दुखी हो चुकी थी पत्नी
दरअसल, यह घटना कवर्धा जिले के कोतवाली थाना इलाके के सरेखा गांव में शुक्रवार रात को हुई। जहां खुमन बाई नाम की महिला ने अपने पति बलराम साहू पर पर इसलिए चाकू से हमला किया कि वह रोज पत्नी के चरित्र को लेकर ताना माना करता था। बस इसी बात से वो तंग आ चुकी थी। 

गहरी नींद पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला
जानकारी के मुताबिक, आरोपी खुमन की शादी चार पहले बलराम से हुई थी। दोनों की एक ढाई साल की एक बेटी भी है। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में आए दिन विवाद होने लगा। पति को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध का शक था। हालांकि सच क्या इसका पता पुलिस लगा रही है। जिस समय महिला ने यवक पर हमला किया उस दौरान घर के बाकी के सदस्य सो रहे थे। जैसे ही युवक चीखा तो सब जाग गए और युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।