घरेलू विवाद के बाद ससुराल छोड़कर मायके रह रही एक महिला ने गुस्से में आकर अपनी 6 महीने की बेटी को नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। महिला की हालत गंभीर है, जबकि बच्ची नदी में बह गई। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है।

जांजगीर, छत्तीसगढ़. पति से झगड़े के बाद कुछ महीने से ससुराल छोड़कर अपने मायके में रह रही एक महिला किसी बात पर इतने गुस्से में आई कि उसने अपनी 6 महीने की बेटी को नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। महिला को 70 फीसदी से ज्यादा जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र के बिरगहनी चौक की है। बच्ची नदी में बह गई। उसे ढूंढा जा रहा है। घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों गुस्से में आई महिला...अब तक पता नहीं चला
पुलिस के अनुसार, किरन बाई का मायका गेमन पुल के पहले बिरगहनी चौक के पास है। पति से मनमुटाव के चलते किरन कुछ महीने पहले मायके आ गई थी। लेकिन रविवार रात किसी बात पर वो नाराज होकर 6 महीने की बच्ची को लेकर घर से निकली। इसके बाद उसने बच्ची को हसदेव नदी के घाट पर जाकर फेंक दिया। फिर घर लौटी और खुद का आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है।