छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगा अपनी जान दे दी। बता दें कि दो दिन पहले मृतक की मां की मौत हुई थी और दूसरे दिन बेटा भी दुखी होकर इस दुनिया को अलविदा कह गया।

भिलाई. छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगा अपनी जान दे दी। बता दें कि दो दिन पहले मृतक की मां की मौत हुई थी और दूसरे दिन बेटा भी दुखी होकर इस दुनिया को अलविदा कह गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीम के पेड़ से लटक युवक ने दी जान
दरअसल, यह घटना भिलाई शहर के बोराई इलाके की है। जहां तेजप्रताप नाम के शख्स का शव परिजनों को सोमवार के दिन नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

2 दिन पहले मां की हुई मौत
बता दें कि शनिवार के दिन इसी युवक की कार दुर्ग से लौटते वक्त पुलगांव इलाके में एनिकट में गिर गई थी। जिसमें उसकी मां रामबाई की मौके पर मौत हो गई थी। महिला नर्स का काम करती थी, वह अपने बेटे के साथ कार में सवार होकर घर आ रही थी। लेकिन अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार नदी में जा गिरी।

5 साल से पत्नी रह रही है अलग
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी पिछले पांच सालों से अलग रह रही थी। अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था, बताया ताजा है कि घटना वाले दिन भी उनका झगड़ा हुआ था। सास-बहू का आए दिन लड़ाई होती थी। आलम यह है कि घर में कोई अपना ऐसा नहीं बचा जो मां बेटे की मौत का गम मना सके।