COVID 19 UPDATE: देश में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ गए हैं। बता दें कि ओमिक्रोन के सब वेरिएंट BA.2 के चलते दुनियाभर में नए केस बढ़ रहे हैं। बीते दिन कोरोना संक्रमण(corona virus)के 2100 से अधिक नए मामले मिले हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 186.54 करोड़ को पार कर चुका है।

  • राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत भारत में अब तक 186.54 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं
  • भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 11,542 है, सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत है
  • स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.76 प्रतिशत
  • बीते चौबीस घंटों में 1,985 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,25,10,773 है
  • पिछले 24 घंटों में 2183 नए मामले सामने आए हैं
  • देश में दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.83 प्रतिशत है, जबकि 
  • साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.32 प्रतिशत है
  • देश में अब तक 83.21 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,61,440 जांच की गई

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना की चौथी लहर की चेतावनी के बीच मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ओमिक्रोन के सब वेरिएंट BA.2 के चलते दुनियाभर में नए केस बढ़ रहे हैं। बीते दिन कोरोना संक्रमण(corona virus)के 2100 से अधिक नए मामले मिले हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 186.54 करोड़ को पार कर चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Over 2.43 Cr 1st dose vaccines administered for age group 12-14 years: देश में वैक्सीनेशन का पूरा डेटा
18 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 186.54 करोड़ (1,86,54,94,355) से अधिक हो गया है। यह 2,27,52,392 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। अगर बच्चों की बात करें, तो 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 2.43 करोड़ (2,43,55,282) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 एहतियात खुराक देने का काम भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ। अब तक 1,62,532 एहतियाती खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में एक्टिव केस और नए मरीजों की संख्या
भारत में वर्तमान में 11,542 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03% हैं। भारत की रिकवरी रेट 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 1,985 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या अब 4,25,10,773 है। पिछले 24 घंटे में 2,183 नए मामले सामने आए।

देश में टेस्टिंग की संख्या और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 2,61,440 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 83.21 करोड़ (83,21,04,846) कुल परीक्षण किए हैं। देश में वर्तमान में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.32% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 0.83% बताई गई है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 20.53 करोड़ से अधिक वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से वैक्सीन की करीब 192.27 करोड़ (1,92,27,23,625) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 20.53 करोड़ से अधिक (20,53,77,891) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है। बता दें कि कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें
health tips: 1-2 नहीं शरीर को होती है इतने विटामिन की जरूरत, जानें Vitamin A से लेकर E तक के फायदे
डेंगू, चिकनगुनिया के मच्छरों को खत्म कर देती हैं किचन की ये चीजें, लहसुन, सोयाबीन ऑयल का करें इस तरह इस्तेमाल