कोरोना संक्रमण के नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बीते दिन देश में फिर से कोरोना संक्रमण 19000 के करीब नए  केस मिले हैं। भारत में 205.22 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 38,20,676 डोज दी गईं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.50% है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 205.22 करोड़ वैक्सीन डोज (93.40 करोड़ दूसरी डोज और 9.80 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 38,20,676 डोज दी गईं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,36,478 है
  • एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.50 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 20,419 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,34,24,029 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 19,893 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.94% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.64% है
  • देश में अब तक 87.67 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 4,03,006 परीक्षण किए गए


COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है। यह अलग बात है कि इसका कोई बड़ा खतरा नजर नहीं आया है। बीते दिन देश में फिर से कोरोना संक्रमण 19000 के करीब नए केस मिले हैं। जबकि इससे पहले के दो दिनों में यह आंकड़ा क्रमश: 17 हजार और 13000 था। भारत में 205.22 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 38,20,676 डोज दी गईं। एक्टिव केस 0.31% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.50% है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 205.22 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
4 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 205.22 करोड़ (2,05,22,51,408) से अधिक हो गया है। यह 2,72,07,336 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.92 करोड़ (3,92,26,460) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से लगाना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिस केसलोड वर्तमान में 1,36,478 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.31% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.50% है। पिछले 24 घंटों में 20,419 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह पिछले 24 घंटों में ठीक हुए रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,34,24,029 हो गई है। देश में 19,893 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोविड टेस्ट और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में 4,03,006 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.67 करोड़ (87,67,60,536) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.64% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 4.94% बताई गई है।

स्टेट्स के पास इस समय 7.29 करोड़ से एक्स्ट्रा डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 196.64 करोड़ (1,96,64,39,625) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 7.29 करोड़ (7,29,66,750) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: फिर से संक्रमण में उछाल, 17000 नए केस मिले, एक्टिव केस 1.37 लाख
मानसून के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूर पिए ये 5 हेल्दी काढ़ा, सर्दी-जुखाम रहेगा कोसों दूर