देश में बीते दिन 6000 के करीब नए मामले मिले हैं। ये इससे पिछले दिन की तुलना में कम हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 212.75 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.13% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है। 

  • नेशनवाइड कोरोन वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 212.75 करोड़ वैक्सीन डोज (94.29 करोड़ दूसरी डोज और 16.15 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों 22,40,162 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 59,210 पर है
  • सक्रिय मामले 0.13% हैं, जबकि रिकवरी रेट अभी 98.68% है
  • पिछले 24 घंटों में 9,685 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,38,55,365 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 6,168 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.94% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.51% है
  • अब तक 88.64 करोड़ कोरोन टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 3,18,642 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: भारत में फिर कोरोना केस घटे हैं। बीते दिन 6000 के करीब नए मामले मिले हैं। ये इससे पिछले दिन की तुलना में कम हैं, तब 7,946 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 212.75 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.13% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 212.75 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
2 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 212.75 करोड़ (2,12,75,23,421) से अधिक हो गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.03 करोड़ (4,03,86,802) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के एज ग्रुप के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रैल, 2022 से हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 59,210 पर है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.13% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.68% है। पिछले 24 घंटों में 9,685 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,38,55,365 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6,168 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में 3,18,642 COVID-19 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.64 करोड़ (88,64,66,255) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.51% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.94% बताई गई है।

राज्यों के पास 5.47 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 201.36 करोड़ (2,01,36,75,525) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 5.47 करोड़ (5,47,80,050) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें
पाकिस्तान में डूबा UK के बराबर का एरिया, फिर भयंकर बारिश-बाढ़ का खतरा, ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बढ़ा ALERT
इस्लामिक कट्टरता और आतंकवाद से निपटने मुसलमानों को बुरी तरह रौंद रहा यह देश