कोरोना संक्रमण(corona virus) के गिरते ग्राफ ने राहत की खबर दी है। हालांकि विशेषज्ञ आगाह करते हैं कि सतर्कता बरतते रहें। पिछले 24 घंटे में करीब 22 हजार नए केस मिले हैं। देश में एक्टिव केस 0.59% बचे हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 175.03 करोड़ को पार कर गया है। 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 175.03 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है
  • भारत में वर्तमान में 2,53,739 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 0.59% हैं, रिकवरी रेट फिलहाल 98.21 फीसदी है
  • पिछले 24 घंटों में 60,298 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,20,37,536 हो गई
  • पिछले 24 घंटों में 22,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • दैनिक सकारात्मकता दर 1.80% है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.50%
  • अब तक 75.81 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 12,35,471 परीक्षण किए गए

नई दिल्ली.कोरोना संक्रमण(corona virus) के गिरते ग्राफ ने राहत की खबर दी है। हालांकि विशेषज्ञ आगाह करते हैं कि सतर्कता बरतते रहें। पिछले 24 घंटे में करीब 22 हजार नए केस मिले हैं। जबकि इससे पहले के दिनों में क्रमश: 25 हजार, 30 हजार,27 हजार और 34 हजार नए मामले सामने आए थे। इस समय देश में एक्टिव केस 0.59% बचे हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 175.03 करोड़ को पार कर गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
पिछले 24 घंटों में 36.28 लाख से अधिक (36,28,578) वैक्सीन खुराक के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 175.03 करोड़ (1,75,03,86,834) से अधिक हो गया है। यह 1,98,09,200 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 

देश में संक्रमण और टेस्टिंग
पिछले 24 घंटों में 60,298 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,20,37,536 है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.21 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 22,270 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में वर्तमान में 2,53,739 एक्टिव केस हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.59% हैं। देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,35,471 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 75.81 करोड़ (75,81,27,480) कुल परीक्षण किए हैं। जबकि देश भर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 2.50% है और दैनिक सकारात्मकता दर 1.80% बताई गई है।

राज्यों के पास 11.17 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 172.04 करोड़ (1,72,04,92,970) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 11.17 करोड़ से अधिक (11,17,10,731) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
ये हैं दुनिया के वो 10 छोटे द्वीप या क्षेत्र; जहां Covid 19 का एक भी केस नहीं; WHO ने जारी की लिस्ट
ग्लोबल वैक्सीन निर्माताओं के मनमाने शर्तों को भारत मानने को बाध्य नहीं, GoI की शर्तों पर ही होगी आपूर्ति
खेती-किसानी को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 100 शहरों के लिए किसान ड्रोन को दिखाई झंडी, देखें VIDEO और जानें लाभ