भारत में बीते दिन कोरोना संक्रमण के नए केस 4000 के आसपास मिले। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 217.68 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.10% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.72% हो गई है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 217.68 करोड़ वैक्सीन डोज (94.78 करोड़ दूसरी डोज और 20.44 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं।
  • पिछले 24 घंटों में 11,67,772 डोज दी गई हैं
  • भारत में वर्तमान में 43,415 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 0.10% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.72% है
  • पिछले 24 घंटों में 4,688 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,40,00,298 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 4,129 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.51% है, जबकि वीकली पॉजिटिविट रेट1.61% है
  • देश में अब तक 89.38 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 1,64,377 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण को लेकर जैसा खतरा जताया जा रहा था, वैसा कुछ सामने नहीं आया है। भारत में बीते दिन कोरोना संक्रमण के नए केस 4000 के आसपास मिले। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 217.68 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.10% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.72% हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 217.68 Cr: देश में वैक्सीनेशन ड्राइव की डिटेल्स
26 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 217.68 करोड़ (2,17,68,35,714) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.09 करोड़ (4,09,40,886) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज देने का सिलसिला 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 43,415 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.10% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.72% है। पिछले 24 घंटों में 4,688 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,00,298 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4,129 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1,64,377 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.38 करोड़ (89,38,18,805) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.61% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 2.51% बताई गई है।

3.25 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा डोज राज्यों के पास मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 203.53 करोड़ (2,03,53,52,325) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई हो रही है। 3.25 करोड़ से अधिक (3,25,80,370) बिना इस्तेमाल COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। यानी इन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
ये है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, इस हवा में सांस लेने से हर साल मरते हैं 70 लाख लोग, Alert करती न्यूज
World's Biggest Killer: कोरोना नहीं, हर साल दुनिया में 41 मिलियन लोगों की जान ले रहा NCDs, जानिए पूरा मामला