भारत में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर के खतरे के बीच पहली बार नए केस 20 हजार के पार गए हैं। देश में इस समय एक्टिव केस 1.48 लाख हो गए हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर हो रहा है। अब तक 200.91 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान(Nationwide Vaccination Drive) के तहत अब तक 200.91 करोड़ वैक्सीन डोज (92.77 करोड़ सेकंड डोज और 6.34 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 29,12,855 डोज दी गईं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,48,881 पर है
  • सक्रिय मामले 0.34% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.46% है
  • पिछले 24 घंटों में 18,294 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,31,50,434 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 21,566 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 4.25% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.51% है
  • अब तक देश में 87.11 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 5,07,360 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर के खतरे की आशंका के बीच पहली बार नए मामले 20000 के पार गए हैं। बीते दिन 21,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में इस समय एक्टिव केस 1.48 लाख हो गए हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर हो रहा है। अब तक 200.91 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 200.91 Cr: देश में कोरोना वैक्सीन की डिटेल्स
21 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीन कवरेज 200.91 करोड़ (2,00,91,91,969) से अधिक हो गया है। यह 2,64,98,391 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.82 करोड़ (3,82,20,319) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 1,48,881 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.34% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.46% है। पिछले 24 घंटों में 18,294 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,31,50,434 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में 21,566 नए मामले सामने आए।

देश में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 5,07,360 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.11 करोड़ (87,11,60,846) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.51% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.25% बताई गई है।

देश के विभिन्न स्टेट्स के पास 8.32 करोड़ से अधिक वैक्सीन की एक्स्ट्रा डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 193.63 करोड़ (1,93,63,12,325) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 8.32 करोड़ (8,32,51,830) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE:देश में फिर नए केस 20000 के पार,एक्टिव केस 1.45 लाख, पढ़िए पूरी डिटेल्स
200 करोड़ वैक्सीनेशन पर PM मोदी ने कोविन टीम की तारीफ में लिखा लेटर, यह देश के लिए यादगार बना दिया