COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में चिंताजनक उछाल आया है। बीते दिन नए मामले तेजी से बढ़कर 7200 को पार कर गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.59 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.08% हैं। रिकवरी रेट घटकर 98.71% पर आ गई है। पढ़िए पूरा डेटा... 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 194.59 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का एक्टिव केस लोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 32,498 है
  • एक्टिव केस 0.08% हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.71% है
  • पिछले 24 घंटों में 3,591 मरीज ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,40,301 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 7,240 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.13% है
  • वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.31% है
  • भारत में अब तक 85.38 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 3,40,615 टेस्ट हुए

COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए मामलों में 2 दिन में करीब 40% तक का चिंताजनक उछाल आया है। बीते दिन नए मामले तेजी से बढ़कर 7200 को पार कर गए हैं। इससे पहले के दो दिनों में यही आंकड़ा क्रमश: 5,233 और 3700 के करीब था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.59 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.08% हैं। रिकवरी रेट घटकर 98.71% पर आ गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 194.59 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
8 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीन कवरेज 194.59 करोड़ (1,94,59,81,691) से ऊपर निकल गया है। यह 2,48,87,047 सेशंस के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन ड्राइव 16 मार्च, 2022 से शुरू हुई थी। अब तक 3.47 करोड़ (3,47,98,758) से अधिक टीनएजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रैल, 2022 से हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और करंट डेटा
भारत का एक्टिव केस लोड वर्तमान में 32,498 है। एक्टिव केस अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.08% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 3,591 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,40,301 है। पिछले 24 घंटे में 7,240 नए मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,40,615 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.38 करोड़ (85,38,63,238)से अधिक टेस्ट कर लिए हैं। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 1.31% है और दैनिक सकारात्मकता दर 2.13% बताई गई है।

राज्यों के पास 14.01 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के द्वारा 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और डायरेक्ट राज्य खरीद कैटेगरी के जरिये यह सप्लाई की जा रही है। 14.01 करोड़ से अधिक (14,01,68,415) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।

यह भी पढ़ें
दवा से होगा कैंसर का 100 फीसदी इलाज, नहीं करानी होगी कीमोथेरेपी या सर्जरी
मुंह में निवाला डालते ही आंखों से बहने लगते हैं आंसू, दुनियाभर में सिर्फ 95 लोग इस सिंड्रोम से पीड़ित