कोरोना संक्रमण को लेकर कोई बड़ा खतरा सामने नहीं आया है। हालांकि नए केस अभी भी 15-20 हजार के बीच मिल रह हैं। भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के 16000 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा  207.47 करोड़ को पार कर गया है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 207.47 करोड़ वैक्सीन की डोज (93.71 करोड़ दूसरी डोज और 11.63 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 17,72,441 डोज दी गईं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,23,535 पर है
  • सक्रिय मामले 0.28% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.53 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 18,053 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,35,73,094 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 16,561 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 5.44% है, जबकि वीकली पॉजिटविटी रेट 4.88% है
  • देश में अब तक 87.95 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुक हैं; पिछले 24 घंटों में 3,04,189 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के 16000 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 207.47 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.28% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.53 प्रतिशत है। आज(12 अगस्त) से 18+ को बूस्टर डोज के तौर पर कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 207.47 Cr: कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा
12 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 207.47 करोड़ (2,07,47,19,034) से अधिक हो गया है। यह 2,75,59,030 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.96 करोड़ (3,96,83,369) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,23,535 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.28% हैं।
नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.53 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 18,053 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,35,73,094 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16,561 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,04,189 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.95 करोड़ (87,95,37,440) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.88% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 5.44% बताई गई है।

विभिन्न राज्यों के पास वैक्सीन की एक्सट्रा डोज
अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 198.60 करोड़ (1,98,60,41,995) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 7.32 करोड़ से अधिक (7,32,90,560) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: दिल्ली में पब्लिक प्लेस पर मॉस्क फिर अनिवार्य, लगातार दूसरे दिन मिले 16000 नए केस
पता चल गया कब खत्म होगा कोरोना.. भविष्यवाणी में बताया गया अभी कितने साल और रहेगी महामारी!