COVID 19 UPDATE: एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ गए हैं। बीते दिन नए मामले बढ़कर 8800 के ऊपर पहुंच गए। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 195.50 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.12% हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.66% पर आ गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनल स्तर पर चलाई जा रही कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 195.5 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 53,637 है
  • सक्रिय मामले 0.12% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.66% है
  • पिछले 24 घंटों में 5,718 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,67,088 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 8,822 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.35%
  • देश में अब तक 85.58 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 4,40,278 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: कोरोना वायरस के नए मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ गए हैं। बीते दिन नए मामले बढ़कर 8800 के ऊपर पहुंच गए। जबकि इससे पहले ये घटकर 6500 के करीब जा पहुंचे थे। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 195.50 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.12% हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.66% पर आ गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 195.50 Cr: भारत में अब तक वैक्सीनेशन की डिटेल्स
15 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 195.50 करोड़ (1,95,50,87,271) से ऊपर निकल गया है। यह 2,51,27,455 सेशंस के जरिये हासिल किया गया। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन की 16 मार्च, 2022 से शुरुआत की गई थी। इसके तहत अब तक 3.53 करोड़ (3,53,38,654) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 53,637 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.12% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.66% हो गई है। पिछले 24 घंटों में 5,718 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह पिछले 24 घंटों में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,67,088.8,822 हो गई है।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 4,40,278 से अधिक COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.58 करोड़ (85,58,71,030) से अधिक परीक्षण कर लिए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.35% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.00% बताई गई है।

राज्यों के पास अभी भी 13.40 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा कोविड-19 वैक्सीन की डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 13.40 करोड़ से अधिक (13,40,04,935) बिना यूज कीं COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें
Monsoon Alert: असम में फिर भारी बारिश का अलर्ट, जानिए किन राज्यों में रहेगा लू का असर
भारी बारिश और लैंडस्लाइड्स से असम में फिर तबाही, इस साल 42 लोगों की मौत, IMD के अलर्ट के बाद स्कूल-कॉलेज बंद